मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में कराया जाएगा सर्वागीण विकास: बसपा उम्मीदवार राजकुमार रावत

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में कराया जाएगा सर्वागीण विकास: बसपा उम्मीदवार राजकुमार रावत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई हैं. सियासी दल एक के बाद एक वार पलटवार कर रहे हैं.

वहीं इस बीच मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में गोवर्धन क्षेत्र में काफी विकास हुआ है.

सरकार बदलने के बाद विकास की रफ्तार थम गई और जब भाजपा विधायक थे उस समय 5 सालों के भीतर योगी सरकार ने कोई भी विकास कार्य गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में नहीं किया.

भाजपा सरकार ने केवल जनता को छला और बेवकूफ बनाया है. राजकुमार रावत ने बताया कि यहां की प्रमुख समस्या खराब सड़क है.

जो कि जीतने के बाद उसको बनवाने का कार्य किया जाएगा क्योंकि इस सड़क पर देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.

आपको बता दे कि पिछली बार विधानसभा चुनाव 2017 में राजकुमार रावत दूसरे नंबर पर रहे थे. लेकिन इस बार गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्नेह और प्यार उन्हें बराबर मिल रहा है.

और उन्होंने दावा किया है कि यहां से प्रचंड जीत हासिल करेंगे.